
भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल….तिफरा बिजली कार्यालय का घेराव……मेंटेनेंस के नाम पर कटौती बंद करो…… बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों का हल्ला बोल…… किया घेराव……
बिलासपुर -भीषण गर्मी के बीच बिलासपुर जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने तिफरा स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं और कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली विभाग में पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही कटौती पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यवस्था सुधारने के बजाय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। नेताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, बावजूद इसके विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शिल्पी तिवारी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सूर्य घर योजना के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।



