
क्रिकेट संघ बिलासपुर की मेंस अंडर-23 ट्रॉयल 1 अप्रैल 2026 बुधवार को……
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस अंडर 23 ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है।जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 1 अप्रैल बुधवार को सुबह 9:00 बजे मेंस अंडर 23 का ट्रायल लिया जा रहा है। जो की आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल कोनी में कराया जाएगा।जिसके लिए ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट , पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है और साथ ही ट्रायल और रजिस्ट्रेशन फीस 300 रूपये देने होंगे।

इस वर्ष जो ट्रायल लिया जा रहा है वह 2026-27 सत्र के लिए लिया जाएगा जिसके लिए मेंस अंडर 23 के लिए इस वर्ष कट ऑफ डेट निर्धारीत किया गया है जो कि ( 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 तक रखा गया है ।
ट्रॉयल के पश्चात मेंस अंडर 23 स्टेट ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो की 3 अप्रैल को रायपुर में लिया जायेगा।ट्रायल लाल ड्यूज बॉल्स से लिया जाएगा और सभी खिलाड़ी सफ़ेद वेश भूषा में ट्रायल देंगे।




