डी.ए.वी. वसंत विहार के छात्र अर्पित धारा ने डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स में रचा इतिहास, जीते 5 पदक…..

बिलासपुर–दिल्ली में 24 से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स 2026-27’ में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर के कक्षा 12वीं के होनहार छात्र अर्पित धारा ने अपनी उत्कृष्ट तैराकी से नया इतिहास रचते हुए शाला और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैराकी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अर्पित धारा ने कुल 5 पदक (1 स्वर्ण और 4 रजत) अपने नाम किए।

  • 400 मीटर फ्रीस्टाइल: स्वर्ण पदक (Gold Medal)
  • 1500 मीटर फ्रीस्टाइल: रजत पदक (Silver Medal)
  • 200 मीटर फ्रीस्टाइल: रजत पदक (Silver Medal)
  • 100 मीटर बटरफ्लाई: रजत पदक (Silver Medal)
  • 50 मीटर बटरफ्लाई: रजत पदक (Silver Medal)

अर्पित धारा, अरूप धारा के सुपुत्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता देवाशीष धारा के भतीजे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अर्पित की इस अभूतपूर्व सफलता से डी.ए.वी. वसंत विहार के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी उत्साह व हर्ष की लहर है। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अर्पित को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button