प्री-पीएचडी परीक्षा की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पारदर्शिता की मांग

बिलासपुर– अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की Pre-PhD प्री–पीएचडी परीक्षा के हाल ही में जारी परिणामों को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी संबंध में छात्र नेता यश अवस्थी ने छात्रगण के साथ कुलपति प्रो. (डॉ.) ललित प्रकाश पटेरिया से मुलाकात कर परीक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग रखी।

यश अवस्थी ने बताया कि दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात संशोधित मॉडल उत्तर कुंजी एवं दावा-आपत्ति निराकरण संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके कारण अभ्यर्थियों को मॉडल उत्तर कुंजी के आधार पर अपेक्षित अंकों एवं वास्तविक परिणाम में अंतर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कुलपति के समक्ष मांग रखी कि संशोधित मॉडल उत्तर कुंजी एवं दावा-आपत्तियों के निराकरण की जानकारी शीघ्र वेबसाइट पर अपलोड की जाए, ताकि अभ्यर्थियों के बीच परिणाम को लेकर बनी असमंजस की स्थिति दूर हो सके तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
साथ ही, Pre-PhD की आगामी प्रवेश प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई एवं प्रवेश प्रक्रिया में गति लाने की मांग की गई। छात्र नेता ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उक्त समस्याओं का जल्द निराकरण करने की अपेक्षा व्यक्त की।इस दौरान विशाल मरावी, अक्षत मिश्रा एवं निशांत मरावी एव अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button