लायंस क्लब गोल्ड की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चेयरपर्सन ने समाज सेविका पायल लाठ का सम्मान किया

बिलासपुर-लायंस क्लब गोल्ड का समाज सेविका महिलाओं का सम्मान किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।उक्त कार्यक्रम में लायंस गोल्ड अध्यक्ष चंदा बंसल के द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन मीता अग्रवाल,डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजऱार लायन मुकेश अग्रवाल जी वी.डी.जी. लायन दिलीप भंडारी, रीजन चेयरपर्सन आर .के.सोनी जोन चेयर पर्सन लॉयन दिनेश अग्रवाल रीजन एडवाइजर नितिन सलूजा समाज सेविका रितु शैलेश पांडे मैम का भी स्वागत किया गया।अध्यक्षीय प्रतिवेदन में चंदा बंसल के द्वारा आगामी कार्यकारिणी का विवरण दिया गया और सचिव प्रतिवेदन में लॉयन चुन्नी मौर्य द्वारा अब तक की सभी सर्विस गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कोषाध्यक्ष संगीता बरसैया द्वारा क्लब के खर्चों का ब्यौरा दिया गया।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मीताअग्रवाल ने क्लब की तारीफ की और कहा कि महिलाएं बहुत बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अध्यक्ष चंदा बंसल सचिव चुन्नी मौर्य कोषाध्यक्ष संगीता बरसैया दिलीप भंडारी ने भी लायंस क्लब गोल्ड की प्रशंसा की और उनके कार्यों की भी सराहना की, और आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहेंगे।विधायक धर्मपत्नी रितु पांडे ने भी लायंस क्लब गोल्ड को सराहा ,इस महिला दिवस के उपलक्ष में शहर की कर्मठ प्रसिद्ध महिलाओं को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मीता अग्रवाल ने सम्मानित किया , जिसमे समाज सेविका पायल लाठ ,नॉशिना अली एडवोकेट हाई कोर्ट, डॉक्टर संजना तिवारी डायरेक्टर संजीवनी अस्पताल, गायत्री तिवारी प्राचार्य गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा, , इस कार्यक्रम का संचालन नीरज अग्रवाल जगदीश सलूजा ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब एडमिनिस्ट्रेटर शुभा सिंह का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button