खेत में काम के दौरान करंट की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत……

बिलासपुर–मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडुभाठा में खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिजली पोल के सपोर्टिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान सुलोचन बाई पटेल, निवासी खुडुभाठा, के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस करंट आने के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button