किसानो ने धमतरी विधायक का किया पुतला दहन,झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग


कृषि बिल पर किसानो से चर्चा नही करने का आरोप लगाते हुए धमतरी किसान मोर्चा ने धमतरी के भाजपा विधायक रंजना साहू का पुतला दहन किया।इस दौरान विधायक और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसान मोर्चा का कहना है की 14 दिसंबर को कृषि कानून पर बात चीत करने के लिए विधायक रंजना साहू से मिलने के लिए गए थे और इसकी सुचना पहले से दे दिया था।

वही जब किसान मोर्चा मिलने के लिए गए तो विधायक उनसे मिलने के लिए भी नही आया।वही किसान मोर्चा ने विधायक पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए किसानो से माफी और इस्तीफा देने की मांग की।

Related Articles

Back to top button