
मकर संक्रांति पर गोंडपारा में अन्न दान कार्यक्रम का हुआ आयोजन……
बिलासपुर–सामाजिक समरसता और सेवा भावना के उद्देश्य से श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति गोंडपारा नदी किनारे के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी अपने वनवासी भाइयों के लिए अन्न, धन, वस्त्र संग्रहण का कार्य किया गया। इस पुनीत अवसर पर प्रातः 10 बजे मां भारती की पूजा अर्चना की गई।व्यास पीठ कथा वाचक पंडित महावीर शर्मा द्वारा मंत्रोचार से पूजा अर्चना कराई गई ।राजू उर्मालिया सेवा पथ के संस्थापक गौ सेवक विपुल शर्मा ने भारत माता की विधिवत पूजा अर्चना की ।
इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर गोंडपारा नदी किनारे के समस्त कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व परिचय दिया । व्यास पीठ कथा वाचक पंडित महावीर शर्मा दीपक मिश्रा,राजा बाजेपेई, सौरभशर्मा, सुधीर सोनी, गोवर्धन गुलहरे, बंटी लोगनी,शंकर निषाद, भीम सेन सोनी उपस्थित रहे।श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से आशीष सोनी और नरेश पवार ने संयुक्त रूप से बस्ती का आभार व्यक्त किया ।




