
बिहेवियर क्लब का वायरल वीडियो सामने आने के बाद गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने लगाई रोक….पढ़िए पूरी खबर
बिलासपुर–बिलासपुर के केंद्रीय विश्व विद्यालय में एमएसएफ का मामला अभी शांत भी नही हुआ था। कि शनिवार को गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से फिर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।
जहा पर बिहेवियर संस्था की समस्त गतिविधियों पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई।आपको बताते चले की छतीसगढ़ के एक मात्र बिहेवियर क्लब जो की गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा संचालित है।
उक्त संस्था में उनकी गतिविधि में कुछ अवांछित घटना होने की शिकयत मिली जिसके बाद उक्त संस्था की समस्त गतिविधियों को रोक दी गई।केंद्रीय विश्व विद्यालय के कुल सचिव ने अपने आदेश में यह बात उल्लेख कर आदेश को जारी किया है।
सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही की बीते दिनों केंद्रीय विश्व विद्यालय में बिहेवियर क्लब के द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा और ऐसा भी बताया जा रहा की उक्त संस्था की क्रियाकलाप और गतिविधि को लेकर शिकायत भी की गई।जिसके बाद केंद्रीय विश्व विद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और शनिवार की देर शाम तक आदेश जारी कर बिहेवियर क्लब की समस्त गतिविधि पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई। यह भी बताया जा रहा की केंद्रीय विश्व विद्यालय में इस संस्था की स्थापना भी इसी साल के फरवरी माह में कि गई थी।और इस संस्था का कार्य युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत गुरु घासीदास विश्विद्यालय और यूनिसेफ़ द्वारा संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय में बिहेवियर क्लब की स्थापना की गई है। क्लब का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार के विषय मे जागरूकता लाना और सामाजिक मुद्दों के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाना है ताकि वे समाज मे सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकें।

लेकिन इसके विपरित इस संस्था ने अपने कार्य को अंजाम देने का आरोप और सोशल मीडिया में हुए वायरल वीडियो के बाद विश्व विद्यालय के लिए सिरदर्द बनता उसके पहले ही विश्व विद्यालय ने मामले को संज्ञान में लेकर उस पर गतिविधि को स्थगित करने की कार्रवाई की गाज गिराते हुए आदेश जारी कर दिया।
इस मामले में केंद्रीय विश्व विद्यालय के कुल सचिव से फोन में संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।