आदिवासी युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीनो आरोपी गिरफ्तार,आरोपी हॉस्टल अधीक्षक निलंबित

रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

कोरबा-दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगामार में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।2 दिनों तक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय युवती 2 दिन पहले घर से कुछ दूरी पर स्थित सार्वजनिक हैंडपंप में पानी भरने गई थी।पर वापस नही लौटी। काफी देर बीत जाने के बाद परिजन लड़की को खोजने निकले लेकिन हैंड पंप वाले स्थान पर केवल खाली बाल्टी पड़ी थी। परिवार के साथ ग्रामीणों ने मिलकर लड़की को खोजने की कोशिश की लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

घटना की जानकारी दीपका थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम ग्रामीणों के साथ लड़की की खोजबीन करने लगी। 2 दिन के बाद पीड़ित लड़की को एक गूंगे व्यक्ति ने कोठार में देखा और चिल्लाने लगा लड़की बदहवास हालत में कोठार पर मिली लड़की की हालत देखकर उसके साथ हुए अनाचार का अंदाजा लगाया गया।

*पीड़िता ने परिजनों को बताया*

पीड़िता के अनुसार, जब वह सार्वजनिक हैंडपंप में पानी भरने गई थी तो आरोपी बल्ला उसे ताक रहा था और उसे पकड़ कर कोठार में बंद कर दिया। अपने दो अन्य साथी विजय कुमार और हीरालाल यादव के साथ मिलकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कई बार भागने की कोशिश की पर वह नाकामयाब रही।

*पीड़िता के पिता ने बताया*

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी पानी भरने के लिए शाम करीब 4 बजे सार्वजनिक हैंडपंप के पास गई थी, लेकिन वहां से गायब हो गई। बदहवास हालत में 2 दिनों बाद लड़की मिली और उसने खुद के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी।

*सरपंच पति ने बताया*

मामले की शिकायत लेकर दीपका थाने पहुंचे सरपंच पति ने बताया कि 2 दिनों बाद गायब लड़की भूखी पास ही हालत में कोठार में मिली। परिजनों से उसने खुद के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की जिसके बाद हम थाने पहुंचे हैं। लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोपियों को कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए |

*CSP दर्री लितेश सिंह ने बताया–*

मामले में सीएसपी दर्री लितेश सिंह ने बताया कि दीपका थाना क्षेत्र से लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जब पुलिस ने गांव में शख्ती बरती तो आरोपियों ने लड़की को छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़िता द्वारा बताया गया कि गांव के ही 3 लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को धारा 376 (2) घ, 342 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में दीप का थाना प्रभारी अविनाश सिंह, सहायक निरीक्षक महेंद्र पांडे, एएसआई मनोज मिश्रा, प्रधान आरक्षक मोहन कश्यप, आरक्षक सुनील राजपूत, आरक्षक कॉलेज बिहार, आरक्षक सुरेंद्र सारथी, आरक्षक शैलेंद्र तंवर, निर्मल सिदार सहित टीम का सराहनीय योगदान रहा!!!!

हॉस्टल अधीक्षक निलंबित

इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी हॉस्टल अधीक्षक विजय कुमार को कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने तत्काल पद से निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button