नवरात्र की महानवमी में श्री राम बर्तन बैंक के बर्तनों में कराया गया कन्या भोज….कन्या भोज के लिए बेलतरा विधायक सुशांत ने बांटे बर्तन

बिलासपुर –पर्यावरण रहेगा तो हम रहेंगे इसी आशा के साथ समय समय पर कई पर्यावरण प्रेमी पर्यावरण को बचाने के लिए अपने स्तर पर कार्य को करते है।हम बात कर रहे आज एक ऐसे बैंक की जो प्रभु श्रीराम के नाम से संचालित किया जा रहा है।उक्त बैंक में आपको निशुल्क बर्तन उपलब्ध कराया जायेगा।यह श्रीराम बर्तन बैंक पर्यावरण को प्लास्टिक से मुक्त कराने और उसके उपयोग में कमी लाने के उद्देश्य से कार्य को कर रहा है।इस संस्था का उद्देश्य यह की आज जिस तरह आम जीवन शैली में प्लास्टिक ने अपना एक अलग स्थान बना लिया है।जिसके कारण हर कार्यक्रम में इसका उपयोग और चलन बहुत ही ज्यादा होने लगा है।प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का चलन और उपयोग यह आम इंसान और पर्यावरण दोनो के लिए हानिकारक है।

इसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए यह पहल की गई है।इसी कड़ी में नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर जगशाला “श्री विष्णु मंदिर” में आयोजित विशाल कन्या पूजन व कन्या भोज कार्यक्रम में लगभग 700 नव दुर्गा का पूजन और भोजन कराया गया जिसमे श्रीराम बर्तन बैंक के थाली और ग्लास का भी उपयोग किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूनतम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया गया।जगशाल में पूज्य संत के द्वारा श्रीराम बर्तन बैंक संस्था को छोटा सा सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया।ऐसे पुनीत कार्य का अवसर मिलने पर संस्था के पदाधिकारी ने पूज्य संत एवम समस्त नव कन्याओं का आभार व्यक्त किया।

विधायक ने बांटे बर्तन

नवरात्र की महानवमी के अवसर पर कन्या भोज में आई कन्याओं को भोज के लिए श्री राम बर्तन बैंक संस्था के द्वारा उपलब्ध कराए गए,बर्तन को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने हाथो से वितरित कर इस पहल में अपनी एक अहम भूमिका अदा की।साथ ही साथ कन्या भोज में आई कन्याओं को भी पर्यावरण को बचाने और उसकी रक्षा के लिए हमे ही आगे आना पड़ेगा यह भी बताया गया।

Related Articles

Back to top button