श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया…..

बिलासपुर–श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन द्वारा हैप्पी स्ट्रीट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।उक्त अवसर पर हैप्पी स्ट्रीट में महिला पदाधिकारीयो के सम्मान में केक काटा गया।जिसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं और महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को नारी शक्ति द्वारा उनके अधिकार बताये गए।

अपने अधिकार के बारे मे जानकर कार्यक्रम में आई हुई महिलाएं और छात्राओं ने श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।वही विषम परिस्थिति में मदद के लिए प्रशासन के द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर की बारी बारी से फाउंडेशन की पदाधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गौरव शुक्ला, आमना राजगीर, जया साहू,टिकेश्वर शाव, धर्मेश बंजारे, सगीता तिवारी, अभय दुबे, सरला तिवारी, लता तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button