
सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…… अशोक नगर क्षेत्र से तीन संदिग्धों पर शिकंजा……
बिलासपुर– सरकंडा थाना पुलिस ने अशोक नगर और आस-पास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख़्त रुख अपनाया है। शांति भंग करने की आशंका के आधार पर पुलिस ने तीन बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। थाना सरकंडा ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
आरोपी नाम –
1. तौफिक खान – निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
2. मिराज खान – निवासी अशोकनगर एकता कॉलोनी, महामाया आईटीआई के पास
3. मुख्तार खान – निवासी अशोकनगर मुरुम खदान