पेड़ो को संरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पत्र

बिलासपुर-अरपा अर्पण महाअभियान समिति के द्वारा देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से पत्र जारी कर पेड़ की कटाई रोकने की मांग रखी है।

अरपा अर्पण महा अभियान समिति के श्याम मोहन दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बकस्वाहा के जंगल में हीरे की खदान की जानकारी सामने आने के बाद मध्यप्रदेश की सरकार के द्वारा वहाँ पर लगभग 383.131 हेक्टेयर जमीन में फैले जंगल के पेड़ों की कटाई की जाएगी जिसकी संख्या लगभग215875 है।जिससे एक बड़ा जंगल का सरंक्षित क्षेत्र समाप्त हो जाएगा।इतने बड़े जंगल के से पेड़ो की कटाई के बाद वन्य जीव के ऊपर भी असर पड़ेगा साथ ही पर्यावरण को भी काफी नुकसान होगा।जिसको लेकर अरपा अर्पण महा अभियान जंन आंदोलन समिति के द्वारा पत्र लिख कर पेड़ो की कटाई नही किये जाने की मांग की है।और इसे संरक्षीत करने हेतु शासन कोई ठोस पहल करे।

Related Articles

Back to top button