
शेरनी को खाना खिलाना कर्मचारी को पड़ा महंगा…..खाने के साथ शेरनी ने चबा लिया अँगूठा…..घायल कर्मचारी का अस्पताल में चल रहा है उपचार…..
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से शनिवार की देर शाम को एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई। बिलासपुर के मिनी जू कानन पेंडारी में शेर को खाना खिलाने वाले कर्मचारी को खाना खिलाने के दौरान अपने हाथ का अंगूठा गंवाना पड़ गया। शेर ने खाने के साथ अंगूठा चबालिया।
बात दें, मामला बिलासपुर के कानन पेंडारी का है। जहाँ पर काम करने वाले कर्मचारी आशीष का अंगूठा शेर ने खा लिया। ये हादसा खाना खिलाने के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक कानन पेंडारी में कई तरह के पशु-पक्षी और जंगली जानवर है। जो पिंजरे में रहते है। इनकी देखभाल के लिए बहुत से कर्मचारी नियुक्त किये गए है। आशीष जो रात को ड्यूटी में रहता है और वहीं शेर को खाना खिलाने का काम करता है। शनिवार को भी वह शेरनी को खाना देकर चला गया और उसके बाद उसे वह देखने के लिए आया तो वह खाना ठीक से खाई की नहीं।लेकिन वह शेरनी छुपी हुई थी। वह कुछ समझ पाता कि इसी बीच आशीष के ऊपर उस शेरनी ने हमला कर दिया और आशीष के हाथ ही अपने जबड़े में दबाने का प्रयास करते हुए उसके हाथ को पकड़कर रखे हुई थी। सूझबूझ से उसने उसका नाम लेकर उसे हटाने का प्रयास करते हुए उसको हटने को कहा और तब तक आशीष का अंगूठा शेरनी का खाना बन गया था। कर्मचारी काफी डर गया और शोर मचाया। वह उपस्थित लोग पहुचे और उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर उस कर्मचारी को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।