वट सावित्री की पूजा सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया…..

बिलासपुर–गुरुवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी वट सावित्री पूजन को सुहागिन महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाए हाथो में पूजन सामग्री लिए वट वृक्ष के नीचे पहुंचती रही।

जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान विष्णु से परिवार और सुहाग के लिए सुख समृद्धि की कामना की। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या बहुत शुभ मानी जाती है। क्योंकि इस तिथि पर शनि जयंती और वट सावित्री व्रत होता है। वहीं वट सावित्री का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता निवास करते है। इस व्रत को करके महिलाएं तीनों देवों से अपने पति की लंबी उम्र का वरदान मांगती है। गौरतलब है कि, वट सावित्री की पूजा को लेकर साल भर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। तो वहीं गुरुवार को सभी जगह में बट सावित्री की पूजा को लेकर उत्साह देखा गया। यह पूजा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।

Related Articles

Back to top button