जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हेतु हुई बैठक

बिलासपुर–जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन करने हेतु विजय बघेल दुर्ग लोकसभा सांसद एवं भारतीय भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष एवम छतीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष के निजी निवास सेक्टर 5 भिलाई नगर में रविवार को बैठक कर 2023/2024 के आयोजन हेतु सम्पन्न हुई।29 अगस्त को खेल दिवस के दिन पाटन विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम तर्रा (पाटन)में दुर्ग भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष विजय बघेल के द्वारा जूनियर और सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिता आहुत की जाएगी।

तथा साथ में छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सांसद विजय बघेल के द्वारा सम्मान किया जाएगा इस अवसर पर विजय बघेल अध्यक्ष भारोत्तोलन संघ उपाध्यक्ष प्रदेश भारोत्तोलन संघ छग ,ललित साहु सचिव, पोखन लाल साहू ,जयंत वर्मा ,संतोष सोनी, बी सी सी आई अंपायर क्रिकेट तोषा शुक्ला,आरती शुक्ला ,धर्मेंद्र कौशिक उपाध्यक्ष जिला भारोत्तोलन संघ, बाला राम साहू, संतोष यादव ,टिकेंद्र साहु ,आदित्य पोषण ,हितेश छबिराम, कोमल सोनी, बीर सिंह ,सुहेल सुरेश पटेल सुमित सिन्हा रुपेन्द्र साहु सहित संघ के पाटन धमधा भिलाई के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button