
मोहन सिंह कश्यप को मिला भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान.…..
बिलासपुर–वेल विशर फाउंडेशन सामाजिक संस्था अकलतरा के सक्रिय सदस्य एवं रेलवे कर्मचारी श्री मोहन सिंह कश्यप अपने बहुमुखी प्रतिभा के कारण सम्मानित हुए, गौरतलब है कि मोहन सिंह कश्यप शिक्षा, संस्कृति,खेलकूद, गायन, एवं छत्तीसगढ़ी कला एवं फिल्म जगत में एक कलाकार के रूप में सराहनीय कार्य किए हैं साथ ही सामाजिक जागरूकता सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सकारात्मक दृष्टिकोण हेतु इनको जीवन जागृति सेवा संस्थान सहसोन प्रयागराज (इलाहाबाद) द्वारा इनको सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से इनके ग्राम कापन अकलतरा परिक्षेत्र, सहकर्मी साथी गैंग नं 20 एवं वेल विशर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं




