नगर निगम की एमआईसी की बैठक खत्म,प्राइवेटाइजेशन पर की हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को हुई MIC की बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा प्रमुखता से निगम के हो रहे हर महीने के 13 करोड़ से ज्यादा के खर्च को कैसे कम किया जाए इस विषय पर जोर दिया गया।

जिस पर निगम के राजस्व विभाग का प्राइवेटिकरण किए जाने पर चर्चा प्रमुखता से की गई। इस पूरे मामले की चर्चा को लेकर रायपुर नगर निगम के महापौर ऐजाज ढेबर ने जानकारी दी कि राजस्व विभाग को प्राइवेट हाथों में सौपे जाने से पहले एक समिति बनाई गया है जिसमे दो सदस्य हैं। ये टीम बिलासपुर, भिलाई और दुर्ग में राजस्व विभाग को प्राइवेट हाथों में दिए जाने के बाद क्या समस्या और क्या फायदा पहुच रहा इसका निरीक्षण करेंगी उसके बाद रायपुर नगर निगम को भी प्राईवेट हाथों में सौंपा जायेगा।

Related Articles

Back to top button