नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने प्रेस कांफ्रेंस रखकर उनके ऊपर कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया

यामिनी चन्द्राकर की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनो नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन के ऊपर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए नगरपालिका परिषद का घेराव कर नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

वही दूसरी ओर नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने प्रेस कांफ्रेंस रखकर कांग्रेसियों द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता पालिका का घेराव कर रहे थे तब वे कोरोना पॉजिटिव थे और पूरे जिले में कलेक्टर द्वारा धारा 144 लागू की गई है ऐसे समय मे कानून को तोड़कर खुद कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन करना कानून का मजाक है पुलिस प्रशासन को प्रदर्शन कारियो पर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और शहर के विकास के लिए वे हरसंभव कोशिश कर रहे है ।

आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस कार्यकर्ता अपने ही सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है कांग्रेसी जिस काम के लिए नगरपालिका का घेराव कर रहे है उन कार्यो के लिए उन्होंने पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री को कई बार पत्र लिख चुके है नगरपालिका अध्यक्ष मेमन ने कहा कि कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ल के इशारे पर मुझे बदनाम कर रहे है जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और राजिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के विधायक है लेकिन आज ढाई साल गुजर जाने के बाद भी विधायक महोदय द्वारा एक रुपया भी शहर के विकास के लिए नही दिया गया है।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के इशारे पर उन्हें बदनाम कर नगर का विकास रोकना चाहते है लेकिन नगरवासियों का आशीर्वाद उनके साथ है वे ओछी राजनीति नही करना चाहते वे सिर्फ नगर का विकास करना चाहते है।

Related Articles

Back to top button