निजात अभियान–गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर–निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफ़लता पाई है।

पुलिस ने इन दोनो आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।वही इनके पास से पुलिस ने गांजा बरामद कर जप्त कर पिया है।

सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर अलग-अलग स्थानों में जिसमें प्रथम हॉस्पिटल के पास तथा नागिन तालाब के पास से रेड कार्यवाही कर दो आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से कुल 2.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 25 हजार को जप्त किया गया। 1- चेतन साहू पिता शांति लाल साहू उम्र 19 वर्ष
निवासी सड़क पारा पामगढ़ जांजगीर चांपा
2- आरोपी देव कुमार कुंभज पिता जगन्नाथ कुंभज
उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ससहा थाना पामगढ़
जिला जांजगीर चांपा दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button