पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन…. छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को अपूरणीय क्षति- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना छत्तीसगढ़ और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्भुत पंडवानी प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व मंच तक पहुंचाया और उनकी बुलंद आवाज व तंबूरे की तान करोड़ों दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button