गांजा तस्करी करते हुए एक महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर–नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तोरवा पुलिस ने एक महिला को गांजा के साथ गिरिफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।

जहा आरोपी महिला के पास से अवैध रूप से रखे गांजा और नगद रकम जप्त किया गया है।तोरवा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेंद्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार भा. पू.से. से दिशा निर्देशन प्राप्त कर शहर में हो रहे नशेबाजी के अपराध में अंकुश लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए जिसमें थाना तोरवा पुलिस को दिनांक 13.01.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि कि रेलवे स्टेशन बाहर एक महिला गुलाबी रंग का जैकेट, काई रंग का छिटदार स्कर्ट, गुलाबी रंग का सफेद छिटदार स्कार्प पहनी हुई, अपने पास रखे एक नीला लाल रंग का बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिकी हेतु ग्राहक का इंतजार कर रही है। इस सूचना पर हमराह स्टाफ पेट्रोलिंग वाहन में रवाना होकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत् कार्रवाई कर गेट क्रमांक 01 प्रमीला मुली पति देवा मुली उम्र 32 साल पता गोकर्णापुर अमलगुड़ा जिला गंजाम ओड़िसा हाल मुकाम पिपली जिला पुरी ओड़ीसा के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 10 किलो 610 ग्राम कीमती करीबन 105000 रूपये नगदी रकम 1100/रू बैग किमती 700/रू जुमला किमती 106800/ रू को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहान वह सबूत पर जम कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर भास्कर सोनी, निरीक्षक सीआईबी कर्मपाल सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक एसएल बघेल तथा सहायक उपनिरीक्षक एसबी दिवेदी, सउनि ममता दुबे, सउनि विदेशी राम साहू, प्र0आर0 280 दिनेश सिंह, प्र0आर0 771 प्रमोद कसेर, प्र0आर0 616 अशोक कश्यप आर0 उदय पाटले 657, गुना लाल ध्रुव 763, म0आर0 ज्योति जगत 638 का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button