अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा….. दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी सायबर क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली और उज्जैन से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ठगकर लाखों रुपए मूल्य के सोने के आभूषण में हाथ साफ़ करते हुए मौके से फरार हो गए थे।

घटना

18 अप्रैल 2025 को बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली हेमतला भोसले नामक वृद्धा से अज्ञात व्यक्तियों ने सोने के जेवर की शुद्धता जांचने के बहाने आभूषण उतरवा लिए और बदले में कागज का बंडल कपड़े में बांधकर उन्हें थमा दिया। कुछ समय बाद जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में सायबर सेल और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की पहचान की। टेक्निकल इनपुट के आधार पर दिल्ली और फिर उज्जैन तक पीछा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. मनोज सोलंकी(42), टैगौर गार्डन, दिल्ली
2. शांति देवी (39), पत्नी मनोज सोलंकी
3. विजय सोलंकी (28), विष्णु गार्डन, दिल्ली
4. सीमा सोलंकी (24), पत्नी विजय सोलंकी

बरामद माल

दो नग सोने की चूड़ी
दो सने की चेन
नगदी ₹10,000
कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹5 लाख

अन्य खुलासे और आगे की जांच

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रायपुर के गोलबाजार क्षेत्र में भी इसी तरह की ठगी की बात स्वीकार की। पुलिस ने रायपुर थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 24/25 के तहत भी इनसे पूछताछ शुरू कर दी है।इस सफल ऑपरेशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह समेत पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button