प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु लिए मंदिरों में बीजेपी महिला मोर्चा ने किया महामृत्युंजय जाप

बिलासपुर-भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर की बहनों ने मंदिरों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय जाप।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोटि-कोटि जनता के हृदय में बसते हैं, देश के मुकुटमणि हैं। पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान उन्होंने बढ़ाया है। वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण कर रहे हैं। पूरे देश में रोष है, लोग अचंभित हैं और चिंतित भी हैं कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। उनकी सुरक्षा को पंजाब सरकार द्वारा जानबूझकर खतरे में डाला गया। राजनीतिक विद्वेष इतना की कांग्रेस प्रधानमंत्री की जिंदगी से खेल जाए। प्रधानमंत्री जी को फ्लाईओवर पर जिन परिस्थितियों में रहना पड़ा, भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं, पूरा देश चिंतित है। श्रीमती चौकसे ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की बहनों एवं नागरिकों ने बिलासपुर जिले के मंडलों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।

Related Articles

Back to top button