पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर–बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली ने पिता के आत्महत्या के मामले में फरार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.03.2023 को सूचक विकास कश्यप थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उसके पिता छेदीलाल कश्यप फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए है। सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 07/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम का जांच में लिया गया।

घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मृतक छेदीलाल का सुसाईट नोट प्राप्त होने पर अपराध धारा 306 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध क्रमांक 205/2023 धारा 306,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगण घटना दिनांक से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी घूम रहा है।इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी विक्रम कश्यप को जूना बिलासपुर से घेराबंदी कर पकडा गया।

आरोपी विक्रम कश्यप पिता स्व. छेदीलाल कश्यप उम्र 41 वर्ष निवासी नारियल कोठी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विशेष योगदान:- निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम उपाध्याय,
तदबीर सिंह पोर्ते, टंकेश साह।

Related Articles

Back to top button