घर में घुस कर नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर-बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। बिल्हा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बरतोरी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर थी। उसी समय बरतोरी मैं रहने वाला आरोपी नर्मदा प्रसाद को सीताराम प्रसाद कोसले (उम्र 24 वर्ष) उनके घर जा धमका। और नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी व बदसलूकी करने लगा।दोनों बहनों के द्वारा इसका विरोध किया और जोर जोर से चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग गया। बाद में दोनों लड़कियों से इसकी जानकारी मिलने पर जब प्रार्थी नाबालिक लड़की का पिता और बड़ा पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर गए। तो वहां आरोपी नर्मदा प्रसाद कोसले ने उनके साथ गाली गलौज किया और धमकी दी। बाद में इसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया।।

Related Articles

Back to top button