शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर– महिला संबंधी अपराध में थाना तोरवा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में घटना के बाद से फरार आरोपी को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।

तोरवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के द्वारा 15 अगस्त 2022 से 05.12.2022 तक शादी की झांसा देकर बहला फुसलाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में दिनांक- 12.05. 2023 को उक्त अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु. से) के मार्ग दर्शन में थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी कर दबिश देकर आरोपी विजय नायडु उर्फ सोनू पिता एन. पी. नायडू उम्र 33 वर्ष निवासी हेमूनगर हा. नं.- 51 वार्ड क्र. 38 थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़ा गया। जिसे 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी सुनील तिर्की एवं प्र.आर.- विमला मनहर, साहेब अली एवं आरक्षक अशोक चन्द्राकर का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button