शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर–कालेज छात्रा के साथ शादी के नाम पर उसकी अस्मत को लूटने वाले बलात्कारी आरोपी को रतनपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है।रतनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया/पीड़िता थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि करैहापारा रतनपुर का रहने वाला दिव्यांषु साहू से इसकी पहचान वर्ष 2022 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई जिससे बातचीत होती रही तथा इस बीच वर्ष 2022 में ही दिव्यांशु साहू प्रार्थिया के घर गया और प्रार्थिया को शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। तब से दिनाँक 15/01/2024 तक लगातार शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाते आया है पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर अब शादी करने से इनकार कर रहा हैं कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध होने से मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये थाना से टीम रवाना कर आरोपी दिव्यांशु साहू निवासी करैहापारा रतनपुर को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, आर. कीर्ति पैकरा, रामधीर टोप्पो, अजय सोनी, आशीष राठौर की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button