भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप में लूट का प्रयास और चाकू बाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर–बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से लूटपाट और चाकू बाजी करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि, सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक में स्थित सरजू पेट्रोल पंप में बीती रात दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे।जहां पेट्रोल भरवाने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विवाद करते उन्होंने पैसे लूटने की कोशिश की इतना ही नहीं जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार चाकू से कर्मचारी के हाथ में हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button