नाबालिग का अपहरण कर उसकी अस्मत लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

बिलासपुर-सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को ग्रिफ्तार किया है। और उसके घर से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है।

सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 सितम्बर 2021 को प्रार्थी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसकी नाबालिक पुत्री को 22 अगस्त 2021 की रात्रि करीब 10.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर ले गया है। खोजबीन के बाद भी नाबालिग बेटी का पता ठिकाना नहीं मिला है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद टीम गठन कर आरोपी और नाबालिग की पतासाजी शुरू की गयी।

इसी दौरान साइबर सेल टीम को संदेही के मोबाईल लोकेशन की जानकारी मिली। आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ चांटीडीह सरकण्डा में गिरफ्तार किया गया। पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी- शेख रेहान पिता स्व. शेख रफिक उग्र 22 वर्ष निवासी चांटीडीह सरकण्डा ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण किया जाना कबूल किया। आरोपी ने दुष्कर्म की बात को भी स्वीकार किया। पुलिस ने रेहान को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसको जेल भेज दिया गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षक कमलेश्वर मिश्रा, अफाक खान. मिथलेश सोनी एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button