शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर–बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने शादी और काम दिलाने के नाम पर युवती का दैहिक शोषण करने वाले बलात्कारी आरोपी को रिपोर्ट के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27.03.2023 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बाहर से आकर काम ढूंढ रही थी। जिसे आरोपी अपने भरोसे में लेकर काम दिलाने का आश्वासन देकर पीड़िता के साथ दिसम्बर 2022 में शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तब से लगातार तीन महिने से शारीरिक संबंध बना रहा है।

शादी करने के लिए कहने पर टाल मटोल कर रहा है प्रार्थिया के उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी नेहरू साहू उर्फ नहरू का पतासाजी कर सिरगिट्टी से घेराबंदी कर पकडा गया।आरोपी नेहरू साहू उर्फ नहरू पिता भीष्म साहू उम्र 40 वर्ष निवासी शांतिनगर बहरामुड़ा तिफरा, थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उनि. एच. आर. यदू, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, विवेक राय, मनोज बघेल, संजीव जांगड़े का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button