सराफा व्यवसाई से लाखो रूपए के जेवरात की अफरा तफरी करने वाले कारीगर को पुलिस ने किया गिरिफ्तार

बिलासपुर–बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सोने के जेवरात की अफरा तफरी करने वाले कारीगर के मामले में कार्रवाई करते हुए लाखो रूपए के सोने के जेवरात लेकर भागने वाले कारीगर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

वही आरोपी कारीगर के पास से पुलिस सोने का जेवरात भी बरामद कर जप्त कर लिया है।इस मामले का खुलासा करते शहर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने बताया की 17 मार्च को कोतवाली थाना के अंतर्गत सदर बाजार के सराफा व्यवसाई रितेश सलूजा पिता स्व0 मदन लाल सलूजा उम्र 29 वर्ष निवासी मेनरोड तेलीपारा संजय बेग हाउस के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कारीगर विष्णु सोनी को करीबन 07 वर्षो से जानता हूं जो सोने चांदी के जेवर का पाॅलिश एवं कारीगरी का काम करता है जो अक्सर उसकी दुकान से सोने चांदी के जेवर को पाॅलिश करने एवं कारीगरी करने ले जाता था।

और पाॅलिश कर एवं कारीगरी कर वापस कर देता था, जो दिनांक 04.03.2023 के शाम करीबन 06.30 बजे कारीगर विष्णु सोनी प्रार्थी के दुकान मे आया और पालिस करने के लिए प्रार्थी से कारीगर विष्णु सोनी ने सोने का 09 नग लाॅकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन जुमला सोने के जेवर का वजन करीबन 26 तोला को पाॅलिश करने के लिए लिया। सोने को पालिस कर विष्ण सोनी रात्रि 09.30 बजे तक दुकान मे लाकर छोडूंगा बोला था जो वापस नही छोडा तो प्रार्थी ने कारीगर विष्णु सोनी का पता किया पता नही चला एवं उसके मोबाईल नंबर से भी संपर्क किया।

जो मोबाईल बंद होना पाया। प्रार्थी ने विष्णु सोनी के मकान मे जाकर पता किया तो पता चला कि विष्णु सोनी कुछ दिन पूर्व मकान खाली करके कही चला गया है। इस मामले में थाना सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु टीम बनायी गई। साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी का पता किया गया। जो आरोपी विष्णु सोनी बनारस उ.प्र. में छिपा हुआ है कि जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य ने टीम गठित कर बनारस उत्तरप्रदेश रवाना की गई। जहां आरोपी को घेराबंदी कर बनारस उ.प्र. में पकडा गया। आरोपी के कब्जे से सोने का 09 नग लाॅकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन कुल वजन करीबन 26 तोला कीमती 13,20,000 रूप्ये जप्त किया गया। आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था। जो सोने के जेवर को बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकडकर बनारस उ.प्र. से बिलासपुर लाया गया। आरोपी विष्णु सोनी उर्फ लाला पिता स्व0 वासुदेव सोनी उम्र-38 साल ग्राम तरौहा करबी थाना करबी, जिला-चित्रकूट उ0प्र0 हाल मुकाम अरविंद नगर बंधवापारा किराए का मकान थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ0ग0)को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button