बिलासपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….अवैध रेत, गिट्टी और चूना पत्थर ले जा रहे 10 वाहन जप्त….

बिलासपुर–जिला कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किए गए। दिनांक 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान रतनपुर, कोटा, खोलिपारा, तुरकाडीह, सेंदरी, कोनी, कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी और लावर जैसे संवेदनशील इलाकों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान खनिज नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से उत्खनन और परिवहन करते हुए कुल 10 वाहन पकड़े गए, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जब्ती की गई है।

जप्त किए गए वाहनों का विवरण….
- खोलिपारा: खनिज रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर।
- लमेर: खनिज रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर।
- लालखदान क्षेत्र: खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा।
- सैदा के पास: खनिज चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा।
- लावर क्षेत्र: खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 03 हाइवा और खनिज रेत का परिवहन करते हुए 01 हाइवा।
पुलिस और खनिज जाँच चौकी की अभिरक्षा में वाहन
अवैध परिवहन में लिप्त पाए गए कुल 10 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें पुलिस थाना कोनी, कोटा और खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग द्वारा इस तरह की निरंतर और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



