युवा आयोग और युवाओं का संगम….. सार्थक संवाद से सशक्त भविष्य की ओर…… नीतियों में झलकेगी युवाओं की सोच….. युवा आयोग का संवाद-आधारित प्रयास……

बिलासपुर– जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में युवा उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस आयोजन में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर पूजा विधानी,गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल,कुलसचिव अश्वनी दीक्षित,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल निलय तिवारी वन नेशन वन इलेक्शन, ए एक्का की उपस्थिति में कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का साल श्रीफल और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

जिसके बाद उड़ान कार्यक्रम को लेकर युवा आयोग के अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि हमारी युवा तरुणाई की क्षमता और योग्यता के अनुरूप उन्हें शासन द्वारा अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर ध्यान देना हमारी प्राथमिकता है। युवा उड़ान कार्यक्रम में युवाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें संबंधित विभागों और उचित मंचों तक पहुँचानाने का प्रयास है।

हमारा पूरा प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को खेल समेत अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए और बेहतर अवसर मिलें।
जैसे पूर्ववर्ती सरकार में केवल नेता और अधिकारियों के बच्चे ही प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर उच्च पदों पर पहुँचते थे, परंतु हमारे साय जी के नेतृत्व वाली सरकार में पारदर्शिता के साथ परीक्षाएँ भी हो रही हैं और आज मजदूर, किसान समेत कई गरीब परिवारों के बच्चों को उनका सही हक और सम्मान मिल रहा है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में लगभग 26 छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मान की कड़ी में
1 श्रुति साहू सोशल शासकीय ई राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय मीडिया इन्फ्लुएंसर।
2 अंबुज द्विवेदी शा.जे.पी.वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर डिबेट कॉम्प्टिशन विनर।
3अल्का कंवर बिलासा कन्या शा. महाविद्यालय बिलासपुर रिपब्लिक डे परेड नई दिल्ली।
4 कु मेघा वंशकार डी.पी. विप्र लॉ महाविद्यालय बिलासपुर रिपब्लिक डे परेड नई दिल्ली।
5. कु जिया वारे सी.एम.डी. महाविद्यालय बिलासपुर एन.एस.एस. स्टेट लेवल अवार्ड यूथ आइकॉन छ.ग.।
6.कु प्रशंसा पाण्डेय बिलासा कन्या शा. महाविद्यालय बिलासपुर विजेता एवं यूथ आइकन छत्तीसगढ़।
7.स्निग्वा लाल एल.सी.आई.टी. कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड सांइंस बोदरी इंटर कॉलेज काम्टिহান स्वीमिंग में गोल्ड मेडल।
8..देवराज बी.टी.सी. कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर बिलासपुर, VBYLD 2025 में छत्तीसगढ़
का प्रतिनिधित्व नई दिल्ली में
9.सुश्री मोना केवट पी एन एस महाविद्यालय बिलासपुर रंगोली कला में रिपब्लिक डे दिल्ली में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरफ से नेतृत्व
10 श्री शत्रुहन धृतलहरे
11 श्री आदित्य वर्मा
12 तानिया केवट
13 हर्श निषाद
14 दिनकर वर्मा
15 रागिनी गोस्वामी
16 अनुसुईया गोस्वामी
17 कावेरी यादव
18 नंदनी
19 शालिनी कोशले
20 बृहस्पति सूर्यवंशी
21 सत्या गुप्ता
22 के शाश्वत सिंह
23 आकाश अग्रवाल
24 आरती सिंह
25 आहारा वैद्य
26 लोकेश इन सभी को सम्मानित किया गया।सभी सम्मानित छात्र छात्राओं ने अपना अपना हुनर दिखाते हुए अलग अलग मंच और किसी ने खेल के मैदान में प्रदेश का नाम रोशन किया, तो किसी ने कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई।



