W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव… सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा….. शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना…

बिलासपुर– वूमन इंट्रस्ट बिलासपुर द्वारा 13 अक्टूबर को आयोजित एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बेहद भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सीमित प्रतिभागियों के लिए आयोजित इस विशेष गरबा संध्या में महिलाओं ने संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। नवरात्रि के उल्लास से सराबोर इस शाम में सभी महिलाएं खूबसूरत सफेद परिधानों में सजी नजर आईं, जिसने पूरे आयोजन को एक आकर्षक और खास पहचान दी।

कार्यक्रम का आयोजन संजय अग्रवाल,अदिति नथानी, सोनल अग्रवाल एवं रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। जबकि शिल्पा शाह और आद्या अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की शानदार सजावट, बेहतरीन व्यवस्थाओं और अनूठी थीम ने सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित महिलाओं ने सोनल अग्रवाल और रुचि अग्रवाल की आयोजन क्षमता, खूबसूरत डेकोर और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। सभी ने W.E. बिलासपुर का आभार व्यक्त करते हुए इतने शानदार और यादगार आयोजन के लिए संस्था की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘गरबा क्वीन ऑफ द नाइट’ का खिताब रहा, जिसे अविका तिवारी ने अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं का उत्साह, उमंग और आपसी मेलजोल देखते ही बनता था।

इस आयोजन को टाइटल स्पॉन्सर प्रीमियर एकेडमी, डॉ. रानित गुम्बर, तथा को-स्पॉन्सर्स तनिष्क बिलासपुर का सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं Flirte, फ्लर्ट,मसारा, ट्रेनम, हाउस ऑफ ब्यूटी,सुंदर का एक छोटा से हिस्सा में प्ले ग्राउंड Masaara, Ternam, House of Beauty, Play Bloom, Tatva और Inner Secret ने नकद सहयोग, गिफ्ट वाउचर और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से आयोजन को और खास बनाया।

W.E. बिलासपुर का ‘सफेद शहरी गरबा’ केवल एक गरबा आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच दोस्ती, एकता, आपसी जुड़ाव और खुशियां साझा करने का एक खूबसूरत अवसर बना। प्रतिभागियों की शानदार प्रतिक्रिया और सभी के चेहरों पर खुशी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। W.E. बिलासपुर की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि बेहतरीन योजना, रचनात्मकता और सामूहिक प्रयास से किसी भी उत्सव को खास बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button