पति-पत्नी की हत्या व लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश….. 2024 के मुक्ता डबल मर्डर केस की भी सुलझी गुत्थी…..

सक्ती-मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुए सनसनीखेज पति-पत्नी हत्या एवं लूटकांड का सक्ती पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों समेत लूटे गए सोने के आभूषण खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी ही वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर कांड के भी आरोपी हैं। इस कार्रवाई के साथ दो साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी भी सुलझ गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सेंदुरस निवासी पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहरिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हत्या कर सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया था। साइबर तकनीक, सीडीआर विश्लेषण और मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोने के आभूषण, गला हुआ सोना, नकदी, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
आईजी ने की नगद पुरस्कार की घोषणा
लगातार पांच दिनों तक गांव में कैंप कर मामले की गहन जांच करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सेंदुरस डबल मर्डर केस के खुलासे के साथ ही 2024 के मुक्ता हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर सक्ती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

Related Articles

Back to top button