युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर का बिलासपुर आगमन…. युवाओं ने किया आत्मीय स्वागत…..केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल…..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ शासन के राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ़ भवन विश्राम गृह पहुंचने पर शहर के युवाओं ने छात्र नेता सूरज सिंह राजपूत के नेतृत्व में जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया।
श्री तोमर 15 अक्टूबर को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित होने वाले ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। युवा उड़ान 2026 के अंतर्गत वे लगभग 1,000 विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे और उनके साथ संवाद स्थापित कर युवाओं के विचारों, अपेक्षाओं एवं समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
इसके पूर्व, नवरात्रि के पावन अवसर पर वे रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।युवा उड़ान 2026 का उद्देश्य युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना, उनके विचारों को समझना, शासन द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक पहल को प्रोत्साहित करना है।



