प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचें बिलासपुर,भाजपा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए- सिंहदेव

बिलासपुर–प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शुक्रवार की देर शाम बिलासपुर पहुंचे। जहां बिलासपुर के नगर कांग्रेस विधायक शैलेश पाण्डेय के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

महाराणा प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की इस दौरान प्रदेश में एक और एम्स की बिलासपुर में स्थापना को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि अगर भविष्य में छत्तीसगढ़ में एम्स बनेगा तो वह बिलासपुर में बनेगा।

वही प्रदेश में भाजपा की स्थिति को लेकर टीएस बाबा ने खुलकर अपने विचार रखे और कहा कि, भाजपा और उसके संगठन की अपनी एक मजबूती है और उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता भाजपा के पीछे आरएसएस होने की वजह से वह और भी मजबूत हो जाती है।

अकेले भाजपा इतनी शक्तिशाली ना हो लेकिन आरएसएस प्लस भाजपा को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए।

Related Articles

Back to top button