सतत्तर वर्षीय बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर–बिल्हा थाना क्षेत्र के अंर्तगत बरतोरी बाजार में शुक्रवार की शाम को पुरानी रंजिश में पड़ोसी बुजुर्ग की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। जहां पर पुलिस ने आरोपी के पास हत्या में प्रयुक्त हंसिया को बरामद कर जप्त कर लिया है।बिल्हा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरतोरी निवासी गणपति ऊर्फ गुनाराम कौशिक पिता स्वं रामनारायण कौशिक उम्र 77 साल का मकान भूपेन्द्र कौशिक के मकान के पीछे हैं जिसके मकान के बाजू से होकर गणपति कौशिक का मकान जाने का रास्ता हैं रास्ते में भूपेन्द्र कौशिक के द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाने की बात को लेकर दोनो परिवारो के बीच आये दिन विवाद होता था रास्ते में अवैध कब्जा कर भूपेन्द्र द्वारा मकान बनाने के संबंध में तहसील न्यायालय बिल्हा में राजस्व प्रकरण चल रहा था तहसील बिल्हा द्वारा भूपेन्द्र कौशिक द्वारा बेजा कब्जा जमीन में मकान बनाये जाने पाये जाने पर 15 दिन पूर्व मकान को तोडवाया गया था इससे रंजिस रखते हुए भूपेन्द्र कौशिक का लडका चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक ने गणपति कौशिक को रास्ता में चलने नही दूंगा कहता था तथा तुम ही हमारे मकान को तोडवाये हो कहता था कि दिनांक 19.07.2024 के शाम 6.00 बजे सूचना मिला की आरोपी चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक ने गणपति ऊर्फ गुनाराम कौशिक का हसिया से कई बार गला, सिर, आंख, हाथ आदि जगहो में प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिया हैं सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरपतार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के द्वारा टीम गठीत कर आरोपी को तत्काल गिरपतार करने हेतु निर्देशित किया गया था जिनके मार्गदर्शन में न्याय दल के साथ घटना स्थल पहुचकर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुए शव का पंचनामा पश्चात घटना स्थल से आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हसिया को जप्त किया गया।टीम गठित के द्वारा आरोपी चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक पिता भूपेन्द कौशिक उम्र 24 साल सा0 बरतोरी को चंद घंटो में गिरपतार किया गया।तथा आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र टाण्डेकर , उपनिरीक्षक जी एल चंद्राकर , सउनि0 एस पी लहरे , प्र0 आर0 53 अनिल साहू , प्र0 आर0 844 रूपेश तिग्गा प्र0 आर0 1412 बलराम विश्वकर्मा , आरक्षक सुमंत चंद्रवशी आरक्षक गोवर्धन शर्मा आरक्षक संतोष मरकाम आरक्षक कृष्ण कुमार कौशिक आरक्षक कृष्णा महिलांगे आरक्षक कमलेश यादव आरक्षक सतीश साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button