महिला के साथ छेड़खानी करने वाला कराटे कोच को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

बिलासपुर-कुछ दिनों पहले कोटा की महिला कराटे कोच के साथ किए गए छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में अंततः रतनपुर पुलिस में 34 वर्षीय कराटे कोच अशोक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 7 जून को ग्राम सीस में 21 वर्षीय महिला कराटे खिलाड़ी और कराटे कोच अपनी ही संस्था के मुख्य प्रशिक्षक अशोक वर्मा के साथ प्रशिक्षण देने रतनपुर क्षेत्र में पहुंची थी।

आरोप है कि इस दौरान अशोक वर्मा ने महिला कोच के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। कुछ दिनों बाद इसकी शिकायत महिला कोच द्वारा रतनपुर थाने में की गई थी लेकिन आरोपी के फरार होने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। अब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अशोक वर्मा कहां छुपा हुआ है जिसके बाद अशोक वर्मा करगी रोड कोटा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी मूलतः अनूपपुर परस वार निवासी है जिस पर अपनी ही महिला साथी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। आमतौर पर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है और संभव है कि इस महिला कोच द्वारा भी छात्राओं को प्रशिक्षण देने के पहले यही सिखाया जाता है कि अगर कोई उनके साथ बदसलूकी करे तो उसे किस तरह से सबक सिखाया जाए, लेकिन जब महिला कोच पर खुद मुसीबत आयी तो उन्हें भी आखिरकार पुलिस में ही शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button