गैंगवार में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले में छै आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस,बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस

बिलासपुर–शहर में एक दिन पहले देर रात को गैंगवार हुआ, जिसमें स्वयं ग्रुप और हत्या के मामले में फरार चले रहे आरोपी वसीम खान के गैंग के बीच एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया है। हथियारों से लैस होकर बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया। पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तारबाहर पुलिस घटना को अंजाम देने वाले छै आरोपियों को गिरफ्तार किया है, और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें, कि छै और सात मई की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के आसपास पुरानी रंजिश को लेकर पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के सामने विवाद हो गया।विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया और एक पक्ष के लोग जानलेवा हमला कर दिए।जिससे एक पक्ष को गम्भीर चोट आयी है। वही घटना की सूचना पाकर तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखकर कुछ लोग भाग गए। रात करीब 1:30 बजे के आसपास पुराने बस स्टेंड से अग्रसेन चौक जाने वाले मार्ग में स्थित एक बार के सामने घटना हुई। तारबहार थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। हमला भास्कर वर्मा नाम के युवक पर किया गया। वह बुरी तरह से घायल है।
आरोपियों ने भास्कर वर्मा की हत्या की प्लानिंग की थी, भास्कर की गाड़ी खराब होने पर उसका दोस्त नवीन गोस्वामी अपनी मोपेड से बार वाली गली के सामने भास्कर को लेने आया, इसी वक्त 2 कार और 3 बाइक पर सवार 10-15 लोग पहुंच गए। हमलावरों में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान प्रिंस शर्मा काव्य गढ़वाल और अन्य हमलावर शामिल थे। इन सभी ने भास्कर वर्मा को गालियां देनी शुरू कर दी और उसे पीटने लगे। जान बचाने के लिए भास्कर इधर-उधर भागा, इसके बाद हमलावरों ने अपने साथ लाए हथियार से उसे घेरकर हमला करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने घटना में संलिप्त छै लोगों की गिरफ्तार किया है। जिसमें काव्य गढ़ेवाल निवासी कोनी, सिद्धार्थ शर्मा निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन, प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, आयुष मराठा कुदुदंड,फरीद अहमद उर्फ सोनू खान पिता अब्दुल नजीर उम्र 28 वर्ष निवासी मंझुआ पारा सिविल लाइन,एम वरुण पिता एम सोमेश उम्र 24 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 773/बी इन सभी आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया था।जहा से सभी को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button