सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला दलाल सहित एक महिला और पुरुष को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

जयदेव सिंह की रिपोर्ट

महासमुंद- एक मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंड़ाफोड़। पुलिस ने छापामारी में महिला दलाल सहित एक अन्य महिला और एक पुरूष को संद्धिग्ध हालत में पाया जहाँ पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार
सिटी कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कॉलेज रोड स्थित एक महिला के घर पर संद्धिग्ध गतिविधियां चल रही है।

एसडीओपी नारद सुर्यवंशी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तैयार कर उक्त मकान में रेड किया गया। इस दौरान मकान मालकिन के अलावा पिटियाझर के रहने वाली एक महिला के साथ आरोपी रायपुर अमलीडीह का प्रहलाद रंगवानी को पुलिस ने संद्धिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ पीटाएक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बता दें कि, पिछले साल भी लाक डाउन के दौरान इसी मकान में देह व्यापार में संलिप्त तीन महिला और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button