हत्त्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा,पत्नी और प्रेमी ग्रिफ्तार

बिलासपुर-शादी के बाद अवैध संबंध की वजह से दूसरी पत्नि और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल कोरियापारा सिरगिट्टी में रहने वाले बलराम ठाकुर की 1 सितम्बर को मौत हो गई। परिजन मौत की वजह बीमारी और अधिक उम्र के कारण शरीर कमजोर होना बात रहे थे। पुलिस को शक हुआ, तो जांच शुरू की। जांच में हत्या की बात सामने आई। पुलिस को पता चला, कि बलराम ठाकुर की पत्नि की मृत्यु बीमारी के कारण हुई। मृतक के दूसरी पत्नि की गतिविधि प्रारम्भ से ही संदिग्ध थी।
पुलिस को लोगों से जानकारी मिली कि मृतक की पत्नि सावित्री ठाकुर की 20 साल पहले शादी की। मृतक और सावित्री के उम्र के बीच 20 वर्ष का अंतर था। सावित्री का अवैध संबंध पिछले 9 वर्षों से नारायण खाण्डे निवासी भेलवापारा रतनपुर से है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की, तो बताया, कि पिछले कुछ दिनों से सावित्री का पति उनके संबंधो के बारे मे जान गया था और नारायण को घर आने से मना करता था और उसके बार – बार आपत्ति किये जाने पर नारायण तथा सावित्री परेशान हो गये थे, तब दोनो ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button