जुआ फड़ पर पुलिस की रेड…. 9 जुआरी गिरफ्तार….. नकदी, मोबाइल और बाइक जब्त…..

बिलासपुर- जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने ग्राम बिरकोना में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 20,700 रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना कोनी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ से 20,700 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-EJ-9497 जब्त की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी कर धारा 126 एवं 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button