हिस्ट्री शीटर संजू त्रिपाठी गोलीकांड का पुलिस ने जारी किया अपडेट

बिलासपुर— बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों दिन दहाड़े संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस की तरफ से एक अपडेट सामने आया है।

जिसमे संजू त्रिपाठी की हत्या की वजह पारिवारिक संपत्ति विवाद के साथ साथ दत्तक पुत्री से बाप बेटी और मृतक के बीच अवैध सम्बन्ध को बताया जा रहा है।वही हत्या के लिए एक माह से तैयारी करने की भी बात बताई जा रही है।और इस घटना को अंजाम देने के लिए एक दर्जन से अधिक लोग शामिल है। संजू त्रिपाठी की हत्या के लिए शार्प शूटर का सहारा लिया गया है। आरोपियों के द्वारा भागने में इस्तमाल एक और वाहन को जप्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button