
शिकारी बाप की बंदूक से निकली गोली से गई जवान बेटे की जान….मौत का पुलिस ने किया खुलासा…..एक दर्जन आरोपी हुए गिरफ्तार…..
जीपीएम–गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम दरमोहली में अवैध शिकार के दौरान हुई युवक की मौत का पुलिस ने बड़े ही सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए इस मामले में एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 भरमार बंदूक, 1 एयर बंदूक और 3 मोबाइल जप्त किए गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जून को ग्राम दरमोहली खैरवाटोला निवासी सरवन सिंह कुशराम उम्र 18 वर्ष की संदेहास्पद मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कि पेट दर्द से मृत्यु हुई है और बिना सूचना के सुबह 9 बजे शव का दाह संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी के निर्देशन पर पुलिस टीम उसे गांव पहुंची और गहन पूछताछ में मृतक के बड़े भाई पवन सिंह और पिता देवशरण ने बताया कि दिनांक 27 जून को ग्राम दरमोहली के अक्ट्टा जंगल में जंगली जानवर का शिकार करने के दौरान आरोपी रामायण कुशराम द्वारा चलाई गई गोली सरवन के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए सभी 12 आरोपियों ने मिलकर मृतक के भाई और पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण परिजनों ने पुलिस को गलत जानकारी दी और अगले दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे पोस्टमार्टम नहीं हो सका।



