पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस की महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन.. सांकेतिक शवयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

देशभर में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और इसी को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन भी किया जा रहा है..

इसी तारतम्य में सोमवार को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में महिला कांग्रेस की टीम ने गांधी चौक से लेकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए देवकीनंदन चौक तक रैली निकाली गई..

इस दौरान महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से मोटरसाइकिल का शव यात्रा निकाला और लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर केंद्र सरकार को खरी खोटी सुनाई पेट्रोल और डीजल के अलावा रसोई गैस के दाम भी अपने अब तक के अधिकतम मूल्य पर पहुंच गए हैं इस वजह से घरेलू सामानों में होने वाले खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है इसको भी लेकर महिलाओं ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.. बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का विरोध प्रदर्शन करते हुए देवकीनंदन चौक पर आम जनों को रोक रोक कर चाय भी पिलाया।।

Related Articles

Back to top button