पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा पहुंचें बिल्हा.. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कई विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है।

बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा से पार्टी के दिग्गज नेता जसबीर सिंह को टिकट दिया गया है। लंबे समय से जसबीर सिंह बिल्हा विधानसभा में प्रत्यक्ष रूप से प्रचार प्रसार करते रहे हैं।

वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में सभा करने पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा बिल्हा विधानसभा स्थित सरगांव पहुंचे जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसबीर सिंह के पक्ष में वोट मांगा।

सभा के दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा ने जनता को पंजाब के कामो को गिनाया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मुद्दों को आंदोलन में ताब्दील करने वाली आम आदमी पार्टी के मंत्री अमन अरोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ बदलाव के लिए तैयार है।

छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले 23 सालों में 15 साल भाजपा के शासनकाल और पांच साल कांग्रेस के शासनकाल को देख लिया है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विकास सही नजर नहीं आ रहा है। शिक्षा स्वास्थ्य समेत मूलभूत सुविधाओं की कमी आज भी छत्तीसगढ़ में नजर आती है।

आम आदमी पार्टी की सभा में जनता की यह कोई भीड़ नहीं, यह हमारे पार्टी के प्रति भावनात्मक लगाव है। सभा के दौरान आम आदमी पार्टी के बिल्हा विधान सभा से प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने कहा कि, पार्टी को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ का भी विकास करेंगे। हमारी पार्टी की बदलाव यात्रा रैली एवं सम्मेलन तक सीमित नहीं रहेगी।इसे मतदान में बदलकर पूरी व्यवस्था को बदला जाएगा।

Related Articles

Back to top button