राज्यसभा सांसद ने सरोज पांडे कहा काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है आपातकाल

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि आज से 40 साल पहले 25 जून 1975 को केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था, जिसे काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है।

एकात्म परिसर में आज मीडिया से बातचीत करते हुए सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि आपातकाल के दौरान विपक्ष के नेताओं को जेलों में भर दिया गया था। अखबारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। विदेशी पत्रकारों के समाचारों पर भी रोक लगा दी गई थी। वह लोकतंत्र की हत्या थी। मोदी जी पर आरोप लगाने वाले पहले इतिहास के पन्नों को पलटकर देख लें कि उन्होंने क्या किया था। आज भी देश के कुछ हिस्सों में लोकतंत्र बाधित है। स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति नहीं रह गई है। महाराष्ट्र में एक अभिनेत्री ने सच बोलने की कोशिश की तो उनका घर ढहा दिया गया। पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के लोगों के साथ जो बुरा व्यवहार हो रहा है वह ताजा उदाहरण है। इस मामले में छत्तीसगढ़ भी पीछे नहीं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से पूछताछ करने उनके घर पुलिस भेज दी जाती है। आपाताकाल व इन्हीं सब घटनाक्रमों के विरोध में भाजपा आज काला दिवस मना रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button